फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाउछ ने सैदीपुर खुर्द को हराया

Fri, 12 Feb 2016 10:31 PM IST
फरधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर में शुक्रवार को शुरू हुई रामसिंह वर्मा वॉलीबाल चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच छाउछ की टीम ने सैदीपुर खुर्द की टीम को हराकर जीत लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि बीईओ सुरेशपाल ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खानपुर के प्रांगण में शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मैच में छाउछ ने सैदीपुर खुर्द टीम को 14-12, 21-18, 15-12 से हराया। इसके बाद पीके इंटर कॉलेज ने निपनिया की टीम को 17-21, 23-21, 15-12 से, सिसवारा ने करनपुर को 21-15, 21-13 सेे, राणा क्लब ने फरधान को 16-21, 21-14, 15-10 से, छात्रावास ने परसेहरा कलां को, आश्रम पद्धति ने खानपुर को और लखीमपुर ने रौतापुर को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। बाकी टीमों के बीच मैच खेले जा रहे थे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
इस मौके पर बीईओ सुरेश पाल ने बेसिक विभाग की मंडल स्तरीय क्रीड़ा रैली में वॉलीबाल में लखनऊ को हराकर प्रथम स्थान हासिल करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर की बालिकाओं की टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक मनोज शुक्ला, उमाशंकर त्रिवेदी, चंद्रशेखर, सुरेंद्र अवस्थी, आभा शुक्ला, राकेश सिंह, शिवपाल सिंह, नीलम वर्मा, ग्राम प्रधान हरिश्चंद, पूर्व प्रधान शिवपूजन लाल सहित सैकड़ो दर्शक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें