अंत्येष्टि आज, शोक संवेदना जताने वालों का तांता
पलिया विधायक रोमी साहनी की 80 वर्षीय माता रामसावित्री साहनी का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रोमी के गोला स्थित पंजाबी कॉलोनी आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को गोला गोकर्णनाथ के मुक्तिधाम में पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।
गौरतलब है कि विधायक रोमी साहनी की माता 80 वर्षीय रामसावित्री साहनी बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके बाद उनको इलाज के लिए आईकॉन हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले ब्रेन स्ट्रोक और फिर पैरालाइसिस हो गया था। उनका इलाज डॉ. वत्सल कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बांकेगंज। पलिया विधायक की माता के निधन पर बांकेगंज कस्बे में एक शोक सभा नौबत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विनोद गोयल, हरीकिशन गोयल, जानकी प्रसाद अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अनिल टंडन, वेद प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।