फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सहज योग से किया आत्म साक्षात्कार

Sat, 09 Jan 2016 10:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहज योग के लखीमपुर केंद्र ने श्री गुरुनानक महाविद्यालय में आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्नातक स्तर के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने सहज योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय स्टाफ और बच्चों ने चैतन्य का अनुभव किया। सहज योग का पूर्ण परिचय अल्पना शर्मा ने दिया। उन्होंने सभी चक्रों की स्थिति पर प्रकाश डाला। केंद्र संचालिका किरन बाला ने आत्म साक्षात्कार दिया। डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने आज के युग में सहज योग की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सहज योग आज का महायोग है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सेवक सिंह अजमानी, प्राचार्या डॉ.राधा मिश्रा के अलावा विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें