फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एसएसआई सस्पेंड      

Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो         लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवेचना में लापरवाही का लगा है आरोप       
विज्ञापन

 आठ वर्षीय दलित बालिका की रेप के बाद हत्या के मामले में आखिरकार सदर कोतवाली के एसएसआई पर गाज गिर ही गई। एसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसआई केपी गौड़ को निलंबित कर दिया है।    
विज्ञापन

बतादें कि शहर से सटे एक गांव की आठ वर्षीय दलित बालिका की 23 मई 16 को रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव पास की ही एक बाग में स्थित कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने गांव के ही मुख्य आरोपी मोहन कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 31 अक्तूबर को मोहन कश्यप जिला कारागार से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस फरार बंदी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले की विवेचना एसएसआई केपी गौड़ कर रहे थे। एसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसआई को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी हरीराम वर्मा ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएसआई पर विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसी के चलते एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने एसएसआई केपी गौड़ को निलंबित कर दिया है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें