फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर में दिखा 'रसल वाइपर', बेहद जहरीला होता है यह सांप; देखें वीडियो

Sat, 25 Jan 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के दौलतपुर गांव के निकट गुजरी सीतापुर ब्रांच छोटी नहर में ग्रामीणों को पानी में रसल वाइपर प्रजाति का सांप दिखाई दिया। अजगर जैसा दिखने वाला यह सांप बेहद जहरीला होता है। 
विज्ञापन
नहर में रसल वाइपर प्रजाति का सांप - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी का दुधवा नेशनल पार्क बाघ और प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, दुर्लभ जीव-जंतुओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां दुर्लभ प्रजाति के कई जीव-जंतु मौजूद हैं। जंगल से सटे इलाकों में भी अक्सर ऐसे जीव दिख जाते हैं, जो बेहद दुर्लभ प्रजाति के होते हैं। बांकेगंज क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निकट गुजरी सीतापुर ब्रांच छोटी नहर में ग्रामीणों को पानी में एक सांप दिखाई दिया। इसके बाद वह पानी से निकलकर झाड़ियों की ओर चला गया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर छोटी नहर पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में सांप को तैरते देखा। उसका फोटो और वीडियो बना लिया। इसकी सूचना मैलानी रेंज वन कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंची वन कर्मियों को सांप झाड़ियों के अंदर रेंगता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह आंखों से ओझल हो गया।

उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर ने बताया कि ठंड में यह सांप बेहद सुस्त हो जाता है। नहर के पानी में उतराता दिखा यह सांप रसल वाइपर प्रजाति का है, जो बेहद जहरीला होता है। यह सांप अजगर की तरह दिखता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

बीते साल नवंबर में दिखा था दुर्लभ सीबोल्ड सांप
बीते साल नवंबर में दुधवा नेशनल पार्क में 66 साल बाद दुर्लभ प्रजाति का सीबोल्ड सांप देखा गया था। इससे पहले दुधवा में ही 1957 में इस प्रजाति का सांप देखा गया था। जानकारों के मुताबिक सीबोल्ड सांप की एक विशिष्ट प्रजाति है और भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। दुधवा के जंगल में रेड कोरल कुकरी सांप भी देखे जा चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें