मारवाड़ी मंदिर में रुद्राभिषेक करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वैश्य समाज के संरक्षक नंद गोपाल गुप्ता ''नंदी'' के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मारवाड़ी मंदिर और संकटा देवी मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, केक कटिंग और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
मारवाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर नंद गोपाल नंदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने कहा कि नंद गोपाल नंदी वैश्य समाज के मजबूत संरक्षक हैं। जिला महामंत्री अजय अग्रवाल ने कहा कि वह समाज के हितों और विकास कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं। नगर महिला अध्यक्ष मीनू गुप्ता ने भी उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए समाज से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, संरक्षक गोपाल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, पवन गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, संदीप अग्रवाल, राजू गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता सहित वैश्य समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।