फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मां-बेटे के खाते से निकाले 1.89 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपीआई आईडी बनाकर एक युवक ने अपने दोस्त और उसकी मां के खाते से 1.89 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर थाना सर्विलांस सेल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी तरुण रस्तोगी ने बताया कि शहर के मोहल्ला गणेश नगर निवासी कार्तिक वर्मा को कुछ दिन अपने घर पर रोका था। आरोपी ने उसे और उसकी माता को भरोसे में लेकर धोखाधड़ी कर यूपीआई आईडी बनाई।
आरोपी ने 22 अक्टूबर 24 को मां के एक्सिस बैंक शाखा भंसड़िया के खाते से एक लाख रुपये, 23 अक्टूबर को 73,000 और उसके पंजाब नेशनल बैंक शाखा मेन ब्रांच लखीमपुर से 16,421 रुपये निकालकर दूसरी यूपीआई आईडी पर भेज दिए। जब रुपये निकालने बैंक गया तो पूरे मामले की जानकारी हो सकी। इस बीच आरोपी मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें