फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोला जाने वाले वाहनों का रात से बदलेगा रूट, सोमवार रात 11 बजे तक रहेगा डायवर्जन

Sat, 05 Aug 2023 02:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

रूट डायवर्जन लागू होने के बाद लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास होकर जाएंगे। शाहजहांपुर-खुटार की ओर से आने वाले वाहनों को भी बाईपास से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार रात 11 बजे से गोला रूट के वाहनों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। रूट डायवर्जन सोमवार की रात 11 बजे तक रहेगा। शाहजहांपुर, पीलीभीत, मोहम्मदी, अलीगंज व अन्य स्थानों से गोला होकर जाने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। कस्बे में ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी।

विज्ञापन


भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने चार जुलाई से 29 अगस्त तक रूट डायवर्जन का लागू किया है। यह प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहता है।

ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन लागू होने के बाद लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास होकर जाएंगे। शाहजहांपुर-खुटार की ओर से आने वाले वाहनों को भी बाईपास से भेजा जाएगा। अलीगंज से गोला की ओर जाने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर लखीमपुर भेजा जाएगा। गोला डिपो अस्थायी बस अड्डे का संचालन करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें