कुकरा-गोला जंगल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का जायजा लेते अधिकारी। स्रोत : लोक निर्माण विभाग।
बांकेगंज। क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए कुकरा-गोला जंगल मार्ग पर छह माह तक आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले दो और चार पहिया वाहनों के अलावा गन्ना भरी ट्राॅलियों के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रूट डायवर्जन जारी किया गया है।
लोक निर्माण विभाग खंड तीन के एक्सईएन अनिल कुमार यादव ने बताया कि गोला-कुकरा जंगल मार्ग पर 12 दिसंबर से सुबह आठ बजे से 31 मई 2026 को सुबह 8 बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें भीरा-कुकरा मार्ग से गोला की ओर जाने वाले वाहन कुकरा से बांकेगंज होते हुए विकास चौराहा गोला की ओर जाएंगे। गोला की ओर से कुकरा और भीरा की ओर जाने वाले वाहन विकास चौराहे से बांकेगंज होते हुए कुकरा जाएंगे। संवाद