फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला-कुकरा जंगल मार्ग पर छह माह रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 10 Dec 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कुकरा-गोला जंगल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का जायजा लेते अ​​धिकारी। स्रोत : लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए कुकरा-गोला जंगल मार्ग पर छह माह तक आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले दो और चार पहिया वाहनों के अलावा गन्ना भरी ट्राॅलियों के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रूट डायवर्जन जारी किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड तीन के एक्सईएन अनिल कुमार यादव ने बताया कि गोला-कुकरा जंगल मार्ग पर 12 दिसंबर से सुबह आठ बजे से 31 मई 2026 को सुबह 8 बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें भीरा-कुकरा मार्ग से गोला की ओर जाने वाले वाहन कुकरा से बांकेगंज होते हुए विकास चौराहा गोला की ओर जाएंगे। गोला की ओर से कुकरा और भीरा की ओर जाने वाले वाहन विकास चौराहे से बांकेगंज होते हुए कुकरा जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें