फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहर में रववार दोपहर दो बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

Sat, 14 Nov 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छठ पूजा पर सेठ घाट जाने वाले श्रद्धालुओं को रविवार को बदले हुए यातायात मार्गों से गुजरना होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर में छोटे व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश और कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सेठ घाट के आसपास तीन पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं।
यातायात सीओ अभिमन्यु त्रिपाठी ने बताया कि सैंधरी बाईपास से छोटे व्यावसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन बाइपास और पंडित दीनदयाल चौराहे से होकर गंतव्य तक जा सकेंगे। संकटा देवी चौराहे से मेला मैदान की ओर भी छोटे व्यावसायिक वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें कृष्णा टॉकीज और दीनदयाल चौराहे के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मेला मैदान से इमली तिराहे की ओर केवल छठ पूजा के श्रद्धालुओं के वाहन जा सकेंगे। अन्य वाहन संकटा देवी चौराहे की ओर निकाले जाएंगे। इसी तरह इमली तिराहे से मेला मैदान की ओर भी केवल श्रद्धालुओं के वाहनों को प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहन विलोबी तिराहा और जीआईसी होकर जाएंगे। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंधों से छूट रहेगी। यातायात संबंधी सहायता के लिए 8054054202 और 9454844045 पर संपर्क कर सकते हैं।

तीन स्थानों पर होगी पार्किंग
सेठ घाट तिराहे से आने वाले वाहन मंदिर के बगल में सड़क के बायीं ओर आम के बाग में खड़े होंगे। दूसरा पार्किंग स्थल इसके सामने सड़क के दायीं ओर खाली खेत में बनाया गया है। यहां दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। महेवागंज और सैधरी की ओर से आने वाले वाहन सेठ घाट पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर पहले सड़क के दायीं ओर खाली प्लॉटिंग में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें