फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोटरी क्लब ने मेधावियों को किया सम्मानित

Thu, 04 Sep 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में पुरस्कार व साइकिल के साथ छात्राएं व अति​थि। स्रोत :
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में रोटरी क्लब की देखरेख में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक व मेधावी छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीके श्रीवास्तव ने देश की दिशा व दशा निर्धारित करने में शिक्षकों की भूमिका को अहम बताया। छात्राओं को उन्हें सम्मान देने को कहा। आरएसएस के सह नगर संघचालक सलिल अग्रवाल ने शिक्षकों को देवतुल्य बताते हुए भविष्य बेहतर बनाने का श्रेय शिक्षकों को दिया।
रोटरी क्लब की ओर से नौ से 12 तक की कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय की हेड कैप्टन प्रीति सिंह को साइकिल भेंट की गई। पांच अन्य मेधावी छात्राओं को साइकिल देने, भवन में पेंट आदि कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अर्चना शुक्ला ने किया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, सदस्य अंकुर गोयल, गगन मिश्रा, अचल अरोड़ा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, ज्योति अग्रवाल, प्रिंस गर्ग आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें