फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र से होगी कक्ष निरीक्षकों की पहचान

Fri, 13 Feb 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड आधारित परिचय पत्र जारी किए गए हैं। इनका वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया। क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। मोबाइल एप से सत्यापन के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रधानाचार्य पोर्टल से परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में प्रिंट करेंगे। शिक्षक के विवरण और फोटो का मिलान कर हस्ताक्षर सुनिश्चित करने के बाद परीक्षा केंद्र का नाम अंकित कर प्रति हस्ताक्षर के लिए डीआईओएस कार्यालय भेजी जाएगी। एक प्रति विद्यालय को और दूसरी कार्यालय अभिलेख में रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों के क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए सादे परिचय पत्र जारी होंगे। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, शौचालय, शुद्ध पेयजल और अभिभावकों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें