फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर कल होगा ट्रैक का रोलिंग ट्रायल

Sat, 01 Nov 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन जल्द ही दाेबारा शुरू हो सकता है। दो नवंबर को भीरा खीरी-पलिया कलां स्टेशनों के बीच रेलपथ का रोलिंग ट्रायल किया जाएगा। चर्चा है कि इसके बाद सबकुछ ठीकठाक मिलने पर ट्रेनों के संचालन पर फैसला लिया जाएगा। इस आशय का सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मैलानी का एक पत्र व्हाट्सएप के एक ग्रुप पर शुक्रवार की देर शाम डाला गया है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मैलानी की ओर से स्टेशन अधीक्षक मैलानी को संबोधित इस पत्र में लिखा है कि मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन चार नवंबर से शुरू किया जाएगा। रेलपथ की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच रोलिंग ट्रायल के लिए पॉवर और क्रू (चालक दल) की व्यवस्था दो नवंबर को करने की बात पत्र में लिखी है। रोलिंग ट्रायल के बाद रेलपथ को फिट घोषित किया जाएगा। पत्र में ट्रैक फिट होने के बाद चार नवंबर से गाड़ियों का परिचालन शुरू करने की बात भी लिखी है।
000
30 जून से बंद है रेलों का आवागमन
बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी और बारिश मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड के भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच रेलपथ के किनारे जलभराव और रेलपथ से पानी के रिसाव के चलते इस मार्ग पर 30 जून से रेलों का आवागमन बंद चल रहा है। अभी 30 अक्तूबर को ट्रेनों का निरस्तीकरण दस नवंबर तक बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें