फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीरा और पलिया कलां के बीच ट्रैक का रोलिंग ट्रायल आज

Sat, 01 Nov 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-नानपारा रेलमार्ग के भीरा खीरी-पलिया कलां स्टेशनों के बीच रेलपथ का रोलिंग ट्रायल रविवार को किया जाएगा। इसके बाद इस मार्ग पर चार नवंबर से ट्रेनें चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी और बारिश की वजह से 29 जून को भीरा खीरी और पलिया कलां स्टेशनों के बीच रेलपथ के किनारे जलभराव हो गया था। रेलपथ के नीचे से पानी का रिसाव होने के बाद रेलवे ने एहतियातन मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर 30 जून से रेलों का आवागमन बंद कर बचाव कार्य शुरू किया था।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मैलानी की ओर से स्टेशन अधीक्षक मैलानी को संबोधित और शुक्रवार देर शाम व्हाट्सएप के कई ग्रुप में वायरल पत्र के मुताबिक, प्रभावित स्थल पर रेलपथ की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच रविवार को एक पॉवर (इंजन) रेलपथ से गुजारकर रोलिंग ट्रायल कर रेलपथ को फिट घोषित किया जाएगा। पत्र में ट्रैक दुरुस्त घोषित होने के बाद चार नवंबर से इस मार्ग पर गाड़ियों का परिचालन दोबारा शुरू करने की बात भी लिखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें