फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना का खुलासा, नकदी मोबाइल बरामद

विज्ञापन
नीमगांव में लूट के मुलजिम पुलिस गिरफ्त में - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बेहजम/सिंकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के भूलनपुर जंगल के पास दंपती से हुई 75 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटी गई नकदी और मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये मिली।
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी हरदेव सिंह जिला सहकारी बैंक बेहजम से 75 हजार रुपये निकालकर पत्नी करमजीत कौर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बेहजम चौकी क्षेत्र के भूलनपुर जंगल के पास दो बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर गिर गई। लुटेरे महिला का पर्स छीन कर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर नीमगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
नीमगांव पुलिस और स्वाट टीम ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस लुटेरों तक पहुंचने में कामयाब रही। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बृजेश कुमार गौतम निवासी बेहजम और जीतू उर्फ जीतेंद्र निवासी परसेहरा खुर्द थाना नीमगांव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से लूटे गए 75 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल और बैंक के कागजात समेत बरामद कर लिए हैं। दोनों लुटेरों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें