फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पेट्रोल पंप लूट में था शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। पेट्रोल पंप लूट में शामिल शातिर लुटेरे को थाना मितौली पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीओ सीतांशु कुमार ने बताया कि एसआई रामवीर सिंह फोर्स के साथ रविवार की रात गश्त पर थे। पुलिस ने ग्राम लल्होआ की ओर से मितौली की तरफ आ रहे कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अफरोज शातिर लुटेरा है। सात महीने पहले कस्ता स्थित चौहान फिलिंग स्टेशन पर हुई लूट मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें