फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला डिपो : आय कम आई तो अनुबंधित बसों का संचालन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। 70 दिन के लॉकडाउन के बाद भले ही शासन ने एक जून से अनलॉक-01 शुरू कर रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दे दी है लेकिन लोगों में कोरोना संक्रमण का जबरदस्त खौफ है। घरों से सवारियां कम निकलने के कारण रोडवेज की 78 में से 15 से 20 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। आय कम आने के कारण शनिवार को एआरएम एसके नागर ने अनुबंधित 40 बसों का संचालन एकाएक बंद कर दिया। जिससे बस मालिकों में अफरा-तफरी मच गई। सामान्य रूप से बस संचालन न होने से संविदा चालकों, परिचालकों के मानदेय में कटौती हो रही है, जिससे उनके आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया, वहीं अनुबंधित बसों के बंद करने से बस मालिकों के सामने चालकों की सेलरी, पैसेंजर टैक्स, रोड टैक्स, बस की किस्त देने का भी संकट खड़ा हो गया है। बस न चलने से यात्री परेशान दिखे, वहीं बस मालिकों ने एआरएम को अपना दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन

परेशान हुए यात्री
गोला रोडवेज डिपो में निगम की 78 और अनुबंधित 40 बसें हैं, जिनमें से शनिवार को सभी अनुबंधित बसों का संचालन एआरएम ने रोक दिया। बस अड्डे पर मौजूद यात्री दिलीप, निर्मला देवी, राजकपूर, रामनरेश, इमरान आदि ने बताया कि वह लोग परिवार सहित करीब एक घंटे से खड़े हैं लेकिन बसों का कोई अता पता नहीं है।
साहब बस चलवा दो
अनुबंधित बसों के संचालन बंद होने की सूचना पर एआरएम एसके नागर से मिलने पहुंचे बस मालिक अनुराग सक्सेना, नागेंद्र सिंह, विनय मिश्र, कुलदीप सिंह, श्रीराम वर्मा, श्रीराम गुप्ता, राजेश अवस्थी आदि ने कहा कि लॉकडाउन में बसों का संचालन न होने से उन्हें ड्राइवरों की सेलरी अपने पास से देनी पड़ी है। अनलॉक-01 में अनुमति मिलने से उम्मीद बंधी थी कि सब कुछ सामान्य हो जाएगा, यदि बसों का संचालन न हुआ तो आर्थिक तंगी आ जाएगी। बसें न चलीं तो वह खर्चे कैसे पूरे कर पाएंगे। साथ ही जिन्होंने बस खरीदी है तो उसकी किस्त कैसे भर पाएंगे।
विज्ञापन

निर्धारित आय न आने से अनुबंधित बसों का संचालन रोका गया है। बस मालिकों से वार्ता हुई है। सोमवार से पुन: बसों का संचालन शुरू होगा। बसों में 50 प्रतिशत यात्री होने चाहिए, जिस रूट की सवारियां होंगी उसी रूट पर बसें भेजी जाएंगी। सवारियां कम निकलने से रोडवेज की आय प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

-एसके नागर, एआरएम रोडवेज डिपो गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें