फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: गोला गोकर्णनाथ में सोमवार रात तक यहां से मिलेगी बस; कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन

Sun, 09 Jul 2023 12:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर गोला कस्बे में शनिवार की रात 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो गया है। नगर में सोमवार रात तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कस्बे से दूर मोहम्मदी बाईपास चौराहे के पास अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में सावन मेला अैर कांवड़ यात्रा को लेकर गोला कस्बे में शनिवार की रात 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो गया है। यात्रियों के आवागमन को कस्बे से दूर मोहम्मदी बाईपास चौराहे पर सरायन पुलिया के पास राइस मिल में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर तक अस्थायी बस अड्डा संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। राइस मिल परिसर में साफ-सफाई भी कराई गई। अन्य इंतजाम दुरुस्त किए गए। छोटी काशी आने और यहां से अन्य स्थानों को जाने वाली सवारियों को बाईपास चौराहे से ही बसें मिलेंगी। यह व्यवस्था शनिवार रात से सोमवार की रात 11 बजे तक लागू रहेगी। कस्बे में छोटे सवारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। तीन दिनों पर ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- 'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने गोला कस्बे व आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई है। लखीमपुर से शाहजहांपुर, पलिया व अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों का रूट भी बदला गया है। सावन में भोलेनाथ की आराधना करने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु गोला पहुंचते हैं। 

विज्ञापन

सोमवार को श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 हजार के पास हो जाता है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, गोला डिपो ने इसके विशेष इंतजाम किए हैं। इंचार्ज कमलेश ने वर्मा ने बताया कि मिल परिसर में साफ-सफाई करा दी गई है। अस्थायी बस अड्डे से बसों का संचालन अधिकारियों के निर्देश पर किया जाएगा।

अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती

भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने गोला जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए लखीमपुर बस अड्डे पर दो अतिरिक्त कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी, श्रद्धालुओं को गाोला रूट की बसों की जानकारी देंगे। सवारियों की संख्या के हिसाब से बसों का इंतजाम कराएंगे। 

ये भी पढ़ें- हत्या का खुलासा: प्रेमी बोला- आ जाऊं...जवाब मिला हां और फिर मौत; प्रेमिका के पति और देवर ने मारी तीन गोलियां

सफर में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी करेंगे और शिकायतों का समाधान भी करेंगे। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि रविवार और सोमवार को गोला जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। यात्रा सुगम बनाने केा अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो गोला रूटपर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें