फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बसों को कम मिलीं सवरियां, ज्यादातर सीटें रहीं खाली

Tue, 21 Oct 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन लखीमपुर में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली के अगले दिन मंगलवार को रोडवेज बसों को बहुत कम ही सवारियां मिलीं। पूरे दिन कई बसें खाली ही दौड़ती नजर आईं। हालांकि, ट्रेनों में सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्री अधिक नजर आए। दिवाली के बाद अब बुधवार से बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली पर इस बार रोडवेज का खूब खजाना बढ़ा। रोजाना 12 से 13 लाख रुपये की आय हुई। लखीमपुर डिपो के आंकड़ों पर नजर डालेंं तो शनिवार को 11905 यात्रियों के सफर से 12.88 लाख रुपये का राजस्व मिला। यही हाल रविवार को भी देखने को मिला। दिवाली के दिन सोमवार को 9345 यात्रियों ने सफर किया। इससे 12.20 लाख रुपये का राजस्व मिला, लेकिन मंगलवार को आधे से भी कम सवारी निकली। ऐसे में पूरे दिन सन्नाटा देखने को मिला।
लखीमपुर डिपो प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि दिवाली के बाद बुधवार से अधिकांश लोग काम पर लौटने लगेंगे। वैसे तो सभी मार्गों के लिए बसों की व्यवस्था की है, लेकिन दिल्ली और लखनऊ मार्ग पर विशेष ध्यान रखा गया है। यहां पर सवारियों की उपलब्धता के अनुसार बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

-निजी बसों का संचालन बंद रहने से हुई परेशानी-
अमीरनगर। दीपावली की सुबह मोहम्मदी से अमीरनगर और सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर के लिए जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन बंद रहा। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। अमीरनगर से लखीमपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। तमाम लोग ई-रिक्शाें से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें