बबक्करपुर गांव के पास नेशनल हाइवे पर रोडवेज की दो बसें आमने-सामने भिड़ गईं। जिससे दोनों बसों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही यात्री और दोनों बसों के चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। लखनऊ से मेरठ जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस सामने से आ रही हापुड़ डिपो की बस से भिड़ गई। जिससे दोनों बसों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक, परिचालक और सवारियों को कोई खास चोट नहीं आई। हापुड़ डिपो के चालक उमेश ने बताया कि वह दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। हादसे के बाद दोनों बसों के यात्री दूसरी बसों से अपने गंतव्य को चले गए।