लखीमपुर खीरी। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए गोला डिपो ने मोहम्मदी से लखनऊ होते हुए प्रयागराज के लिए एक रोडवेज बस सेवा शुरू की है। दूसरी बस गोला से कस्ता, लखनऊ होते प्रयागराज जाएगी। यह दोनों बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
प्रयागराज के लिए मोहम्मदी से रोडवेज बस रवाना होने का समय पूर्वाह्न 11 बजे है, जो रात नौ बजे पहुंच जाएगी। वहीं प्रयागराज के लिए दूसरी रोडवेज बस गोला से कस्ता के रास्ते लखनऊ होते हुए प्रयागराज के लिए है। यह बस गोला डिपो से सुबह नौ बजे रवाना होती है, जो शाम 7.15 बजे पहुंच जाएगी। इससे पहले गोला डिपो की दो बसें लखीमपुर होकर लखनऊ के लिए शुरू की गई थीं।