फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अचानक निरस्त कर दी गई हरदोई जाने वाली रोडवेज बस, यात्री भटके

विज्ञापन
हरदोई जाने वाले यात्री लखीमपुर डिपो के पूछताछ केंद्र पर खड़े हुए। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से मैगलगंज होते हुए हरदोई जाने वाले रोडवेज बस भैया दूज वाले दिन रविवार को अचानक निरस्त कर दी गई। इस कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सबसे बड़ी बात यह है कि बस निरस्त होने की सूचना भी यात्रियों को नहीं दी गई। इसकी वजह से यात्री भटकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो हरदोई परिक्षेत्र में आता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि लखीमपुर से हरदोई के लिए कोई भी बस नहीं है। अभी जल्द ही एक हरदोई डिपो की रोडवेज बस सेवा लखीमपुर के लिए शुरू की गई थी। यह बस हरदोई से मैगलगंज होते हुए लखीमपुर आती थी। अपराह्न एक बजे बस हरदोई के लिए रवाना होती है। यह बस सेवा शुरू होने से काफी यात्रियों को लाभ मिलने लगा था। हर रोज काफी यात्री इससे आने-जाने लगे।
भैया दूज पर काफी संख्या में यात्री इस बस से जाने के लिए निकले, लेकिन अपराह्न एक बजे के बाद भी जब बस नहीं आई तो यात्रियों ने इसकी जानकारी की। पता चला कि बस निरस्त है। अब कब चालू होगी कुछ पता नहीं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज चालक-परिचालक के साथ ही अफसरों की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


खाली रहता है पूछताछ केंद्र
लखीमपुर डिपो का पूछताछ केंद्र अधिकांश समय खाली रहता है। पूछताछ केंद्र की कुर्सी खाली रहती है। अगर कोई यात्री किसी बस की जानकारी लेना चाहे तो उसको नहीं मिल पाती। इस लापरवाही में यात्रियों को भारी परेशानी होती है, लेकिन कोई भी कुछ कहने और देखने वाला नहीं है।

लखीमपुर जाने वाली बस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से बस नहीं भेजी गई। अब लखीमपुर के लिए नियमित बस भेजी जाएगी, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। -भुवनेश्वर प्रसाद, एआरएम, हरदोई डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें