यात्रियों ने निगम के व्हाट्सऐप और एआरएम गोला से की थी शिकायत
गोला डिपो के परिचालक को मनमानी करते हुए बस को डिपो तक न लाना और यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतार देना महंगा पड़ गया। यात्रियों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गोला एआरएम ने परिचालक को रूटऑफ कर दिया है।
शनिवार को गोला डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 31 टी 7852 के परिचालक राकेश कुमार ने गोला डिपो पर ही लखीमपुर डिपो तक आने वाली सवारियों को बस में बैठाने से मना कर दिया था। हालांकि बस के गोला डिपो से निकलने के बाद रास्ते में कुुछ यात्री लखीमपुर डिपो तक के लिए सवार हो लिए, जिन्हें परिचालक ने एलआरपी चौराहे पर ही उतरने के लिए कह दिया, जिस पर यात्रियों ने इसकी शिकायत गोला एआरएम सहित विभागीय व्हाट्सऐप नंबर पर की। शिकायत के बाद परिचालक राकेश कुमार यात्रियों को डिपो तक यात्रियों को छोड़ने के लिए बस को शहर में लाना पड़ा। इस मामले में हुई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गोला एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने परिचालक राकेश कुमार को रूटऑफ कर दिया है। इस कार्रवाई से परिचालकों में हडकंप मच गया है वहीं अन्य परिचालकों ने कार्रवाई के डर से बसों को लखीमपुर डिपो तक लाना शुरू कर दिया है।