हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। स्रोत सोशल मीडिया
खमरिया। नेशनल हाईवे स्थित शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर बृहस्पतिवार देर रात एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बस के दोनों चालक और एक महिला यात्री घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नकहा भेजा।
सीतापुर डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से रुपईडीहा जा रही थी। देर रात लखीमपुर की ओर से आते समय ऐरा पुल पर चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बस पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में चालक अनिल कटियार निवासी लखीमपुर, सह चालक हर्षित कुमार शुक्ला निवासी ग्राम सहजनी, पोस्ट नकहा, थाना खीरी और सीता देवी पत्नी दलवीर रावल निवासी जिला हलचोक नेपाल घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा भेजा। जहां उनका उपचार कराया गया।