फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ढाबे से हाईवे पर चढ़ रही रोडवेज बस ट्रक से टकराई, छह घायल

Fri, 13 Nov 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोड किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त बस । संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। सीतापुर मार्ग स्थित एक ढाबे से बुधवार देर रात करीब दो बजे हाईवे पर चढ़ रही सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस की सीतापुर की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

बस यात्रियों के भोजन के लिए ढाबे पर रुकी थी। खाना खाने के बाद बस हाईवे पर चढ़ रही थी, तभी ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। अगली सीटों पर बैठे पांच-छह यात्रियों और चालक को चोटें आईं। बस में यात्रियों की संख्या कम होने से बड़ा हादसा बच गया।
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे खड़ा करा दिया गया। बस के यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

रोड किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त बस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें