फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ के कहर से सड़कें-पुलिया टूटीं

Thu, 18 Sep 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शारदा नदी के तेज बहाव से कटा श्रीनगर ग्रंट नंबर 12 गांव के बीच बना रपटा पुल।संवाद
विज्ञापन
निघासन। निघासन इलाके में आई बाढ़ ने जगह-जगह सड़क और पुल-पुलिया को नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया। हालांकि, संबंधित विभागों और ग्रामीणों की मदद से मरम्मत कर आवाजाही को दोबारा चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर बंधे से ग्रंट नंबर 12 गांव जाने वाला रपटा पुल तेज बहाव में कट गया। इससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया। सिंचाई विभाग ने मिट्टी से भरी बोरियां डालकर रास्ते को दुरुस्त कराया। वहीं, बेलरायां–पनवारी मार्ग से बस्तीपुरवा–बरोठा जाने वाले मुख्य मार्ग की पुलिया तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीडब्ल्यूडी ने तात्कालिक मरम्मत कर मार्ग को फिर से चालू कराया।
निघासन एबलॉन पब्लिक स्कूल से नहर पटरी होते हुए ढखेरवा खालसा, पठाननपुरवा और बजरंगगढ़ समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला रास्ता भी कट गया था। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रिपेयरिंग कराई।
विज्ञापन


इधर, शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पिछले दिनों तमोलिनपुरवा बंधा टूट गया था। इससे करीब एक दर्जन गांवों पर खतरा मंडराने लगा, लेकिन ग्रामीणों और स्थानीय भाजपा नेता राजराजेश्वर सिंह ने मिलकर मरम्मत कर बंधे को बचा लिया।

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता रवींद्र यादव ने बताया कि राहत की बात यह है कि अब तक कहीं भी बिजली आपूर्ति पर असर नहीं पड़ा है।

शारदा नदी के तेज बहाव से कटा श्रीनगर ग्रंट नंबर 12 गांव के बीच बना रपटा पुल।संवाद

शारदा नदी के तेज बहाव से कटा श्रीनगर ग्रंट नंबर 12 गांव के बीच बना रपटा पुल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें