पलियाकलां। नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में तालाब के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
बैठक की शुरुआत में अधिशाषी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने पिछले कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद विकास कार्यों का एजेंडा रखा गया। बोर्ड ने निर्णय लिया कि नगर के तालाब को एक आकर्षक पर्यटन और सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत तालाब की सफाई, चारों ओर लाइटिंग और बैठने की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।
विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अपने क्षेत्रों में जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्ष ने सभी वार्डों में बिना भेदभाव के सड़कों के निर्माण और नालियों की मरम्मत के प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके साथ ही पाइपलाइन विस्तार और जलापूर्ति ठप होने वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान लेखा लिपिक ज्योति मिश्र सहित समस्त सभासदगण और पालिका के कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद