फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क जर्जर, जिम्मेदारी को लेकर असमंजस

Sun, 30 Aug 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मुडिया हेमसिंह से नौसर जोगी जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। मुड़िया हेमसिंह से नौसर जोगी जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। लगभग 20 वर्ष पहले गन्ना समिति की ओर से बनाई गई सड़क मरम्मत के अभाव में पूरी तरह खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क किस विभाग की है, इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 साल पहले गन्ना समिति ने सड़क का निर्माण कराया था। कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
पीडब्ल्यूडी के एई विजय लक्ष्मी ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी की नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कराकर वर्तमान में इसकी देखरेख किस विभाग की जिम्मेदारी है, यह तय करने की मांग की है। साथ ही तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक मुड़िया हेमसिंह पवन भारती और ग्राम प्रशासक नौसर जोगी शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क की समस्या संबंधित अधिकारियों के सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें