फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रन फॉर नेशन में रवि पाल और सारंगा-सृष्टि संयुक्त प्रथम

Sun, 30 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजेताओं को पुरस्कृत करते डीएम अंजनी कुमार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा व युवराष्ट्र की ओर से रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में ‘रन फॉर नेशन मैराथन’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नशा मुक्ति, युवा सशक्त भारत अभियान के तहत हुई मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। अवध प्रांत के सह प्रांत प्रचारक संजय ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, अनुशासन, संस्कार और सेवा को जीवन का आधार बनाना चाहिए।
मैराथन जीआईसी मैदान से शुरू होकर गुरु गोविंद सिंह चौक, बड़ा चौराहा, विलोबी मेमोरियल, जीजीआईसी, नौरंगाबाद, डीएम आवास और सौजन्या चौराहा होते हुए वापस जीआईसी मैदान पहुंची। मार्ग में प्रतिभागियों ने नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण के संदेश दिए। विजेताओं को डीएम अंजनी कुमार और आयोजकों ने सम्मानित कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में रवि पाल प्रथम, सूरज पाल द्वितीय और अनुराग तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सारंगा देवी और सृष्टि वर्मा संयुक्त रूप से प्रथम तथा मीरा देवी द्वितीय रहीं। प्रथम विजेताओं को 5100, द्वितीय को 2100 और तृतीय को 1100 रुपये, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी दी गई। टॉप-50 प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें