फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पाइप लाइन डालने को खोदी सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पानी की पाइप लाइन डालने के नाम पर खोदी गई सड़कों की नगर निगम ने सुध नहीं ली है। उनसे निकलना दूभर हो रहा। खराब सड़क को बनवाने की मांग के लिए लोक जन शक्ति पार्टी ने महापौर अर्चना वर्मा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद के नजदीक साबिर खां के मकान के पास से तिराहा को पाइन लाइन डालने के लिए खोदा गया था। सड़क की मरम्मत के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गई। ऊबड़-खाबड़ सड़क से निकलना मुश्किल है।
बरसात आने वाली है, तब स्थिति काफी ज्यादा खराब हो जाएगी। सड़क का सर्वे पूर्व में हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने सड़क के निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में मोहम्मद तारिक, खालिद खां, लल्लन खां, अयूब, छक्कन नौशाद, तारिक अली खां, जमीर हसन आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें