ठेकेदार की लापरवाही से अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य- संवाद
निघासन। मिर्जागंज गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अधर में लटक गई है। करीब पंद्रह दिन पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया, कि सड़क पर बिछाए गए पत्थरों ने राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों सहित दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। बारिश के मौसम में फिसलन और कीचड़ से हालत और भी बदतर हो गए हैं।
मामले पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि पत्थर डालने के बाद डस्ट और रोलर का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बरसात के चलते काम रोका गया है। मौसम साफ होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।