फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों को दिया गया गन्ना कीट प्रबंधन का प्रशिक्षण

Sun, 22 Jun 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किसान। गन्ना विकास परिषद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम बेलाबोझी में किसानों को गन्ना, रोग और कीट प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर एवं चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक संजीव चौधरी ने गन्ने में लगने वाले रोग, कीट एवं नियंत्रण की जानकारी दी। यहां गन्ने की अधिक पैदावार के लिए उन्नतशील प्रजातियों की वैज्ञानिक विधि से बुवाई, चीनी मिल की ओर से छूट पर दी जाने वाली खाद एवं दवाएं, पेड़ी प्रबंधन और गन्ना सर्वे के बारे में बताया गया। प्रदर्शन विधि से लगाए गए गन्ना प्लाटों पर कृषकों के साथ भ्रमण किया गया। मास्टर ट्रेनर कृष्ण देव पांडे और शिवांशु शुक्ला ने कृषकों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सहायक गन्ना प्रबंधक आशीष सिंह, अनिल कुमार वर्मा, गन्ना समिति संचालक श्याम सिंह भदौरिया, सुखवंत सिंह, प्रधान मनोज वर्मा, लालाजी प्रसाद वर्मा, सत्यराम वर्मा और नसीर खां आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें