फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओवरब्रिज पर सड़क धंसी, राहगीर ने लाल शर्ट उतारकर टांगी

Sun, 27 Sep 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में ओवर ब्रिज पर मार्ग के भरे जा रहे गड्ढे। सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे-730 पर शनिवार देर रात लखीमपुर मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज की सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। करीब आठ फुट गहरा गड्ढा होने पर एक राहगीर ने अपनी लाल शर्ट उतारकर डंडे के सहारे वहां टांग दी। इससे वाहन चालक सतर्क हो गए और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

जिले के कुछ युवक शनिवार रात ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क का धंसा हिस्सा देखा तो युवकों में से एक ने लाल शर्ट उतारकर गड्ढे के पास लटका दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने जेसीबी मंगवाकर कंक्रीट-गिट्टी से गड्ढा भरवा दिया और आवागमन शुरू करा दिया।
ओवरब्रिज की सड़क धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। करीब 84 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज की कंक्रीट की दीवारों में पांच माह पहले दरारें और गांठें दिखाई दी थीं। तत्कालीन सीडीओ अभिषेक कुमार ने निरीक्षण कर इन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्यदायी संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नेलिंग मेथड से ओवरब्रिज के दोनों ओर पार करके डाट डालकर सुधार कार्य कराया था।
विज्ञापन

पुल पर लाइटिंग और सुरक्षा संकेतकों की कमी भी है। इससे रात में हादसे का खतरा बना रहता है।

पांच साल से अधिक निर्माण में लगा, बिना उद्घाटन शुरू कराया
वर्ष 2021 के फरवरी में तत्कालीन विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरि के प्रयासों से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। पांच साल से अधिक समय तक निर्माण कार्य चला। इसके बाद जुलाई के अंत में बिना उद्घाटन के ओवरब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया गया। सावन में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए इसे जल्दबाजी में वाहनों के लिए खोले जाने की बात कही गई है।
रात में ही करा दिया सुधार कार्य
एनएचआई के एई प्रशांत सिंह ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही सुधारात्मक कार्य कराकर आवागमन शुरू करा दिया गया। उन्होंने खुद भी मौके का निरीक्षण किया है। उनके अनुसार, फिलहाल कोई खतरे वाली बात नहीं है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं और एनएचएआई भी अपने स्तर से सुधार कार्य कराएगा।
विज्ञापन

-
एनएचआई के अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। अधिशासी अभियंता को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
-युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला

गोला में ओवर ब्रिज पर मार्ग के भरे जा रहे गड्ढे। सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें