फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर ब्लाक रहेगा रजागंज-गोला रेल प्रखंड

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मैलानी (लखीमपुर खीरी)।  
विज्ञापन
रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत-ऐशबाग पैसेंजर मैलानी-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी कई ट्रेनें
विज्ञापन

सीतापुर-मैलानी रेलखंड के रजागंज-गोला प्रखंड पर सात मई को इंजीनियरिंग काम के लिए फिर पांच घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनें परिवर्तित समय से चलाई जाएंगीं, जबकि पीलीभीत-ऐशबाग पैसेंजर मैलानी-ऐशबाग के बीच  निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

एनई रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सात मई को इंजीनियरिंग कार्य के लिए  रजागंज-गोला के बीच पांच घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इस कारण ट्रेन नंबर  52237 पीलीभीत-ऐशबाग पैसेंजर मैलानी-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी तथा  पीलीभीत-मैलानी के बीच चलायी जाएगी। 52237 पैसेंजर का रेक स्पेशल गाड़ी बनकर 13.20 बजे मैलानी-सीतापुर के बीच चलाया जाएगा। 52252 ऐशबाग-सीतापुर  पैसेंजर निरस्त रहेगी। 52238 ऐशबाग-पीलीभीत पैसेंजर परिवर्तित समय पर 3.10  के बजाए 4.10 बजे ऐशबाग से चलेगी। 52233 पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेेंजर एक  घंटा विलंब से पीलीभीत से चलेगी। 52236 शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर भी एक  घंटा विलंब से शाहजहांपुर से चलेगी। 52239 तिकुनियां-ऐशबाग पैसेंजर 5.05 के  स्थान पर 6.05 बजे एक घंटा विलंब से तिकुनियां से चलाई जाएगी। बता दें कि  इंजीनियरिंग कार्य के लिए ही चार मई को भी रजागंज-गोला के बीच पांच घंटे  ब्लाक रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें