फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी’

Wed, 05 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
राम बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर जगह हुआ स्वागत, छतों से महिलाओं ने बरसाए फूल
विज्ञापन

बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया शहर
 जिले की ऐतिहासिक रामलीला के तहत बुधवार को शहर में भव्य राम बारात निकाली गई। मथुरा भवन से निकली राम बारात के स्वागत के लिए शहर की सड़कों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों और फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शहर में जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। लोगों ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारी। महिलाओं ने छतों पर खड़े होकर फूलों की बरसात की। 
शहर के मथुरा भवन से निकली राम बारात में रथ पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की सवारी के अलावा राजा दशरथ, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, शिव, पार्वती, ब्रह्मा, सरस्वती, दुर्गा और इंद्र आदि देवी- देवताओं की भव्य झांकियां शामिल थीं। हनुमान जी की सवारी की छटा ही निराली रही। बारात में हाथी, घोड़ों के अलावा बड़ी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहन भी शामिल थे। बारात में शामिल लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए राम चरित मानस की चौपाइयां पढ़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड बाजों और भव्य आतिशबाजी के साथ निकली राम बारात को देखने के लिए लोग सड़कों के किनारे कतारबद्ध होकर खड़े थे। महिलाएं छतों पर खड़ी होकर बारात पर फूलों की बरसात कर रहीं थीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बारात को रोककर आरती उतारी। बारात में दर्जनों की संख्या में आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ शामिल थे, जिन पर ऋषि- मुनि और देवी- देवताओं की सवारियां चल रहीं थी। राम बारात को लेकर शहर में भारी उत्साह देखा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें