फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दुधवा में रास्ता भटककर जंगल के बाहर निकला गैंडा, वनकर्मियों ने की निगरानी

Fri, 24 Jan 2025 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडा पुनर्वासन योजना पेज वन से स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़े गए तीन गैंडों में एक भटक कर जंगल के बाहर पहुंच गया, हालांकि शाम को उसकी लोकेशन जंगल में मिली। इसके बाद दुधवा प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
गैंडा - फोटो : दुधवा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडा पुनर्वासन योजना फेज वन से स्वछंद विचरण के लिए छोड़े गए तीन में से एक मादा गैंडा विजयश्री बुधवार को रास्ता भटकर जंगल के बाहरी इलाके में पहुंच गई। दिन भर बाहरी हिस्से में भ्रमण करने के बाद शाम को उसकी लोकेशन फिर जंगल में मिली है।

विज्ञापन


जंगल के बाहरी हिस्से में मादा गैंडा के पहुंचने की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वनाधिकारियों ने मादा गैंडे को जंगल में वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आनन-फानन कमैहया वन चौकी पर मौजूद दुधवा की प्रशिक्षित मादा हाथी अमृता और टेरेसा को महावतों और वन कर्मियों की टीम के साथ उसे वापस खदेड़ने के लिए भेजा गया। इसके बाद शाम तक विजयश्री जंगल में वापस आ गई।  

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ एच राजामोहन ने बताया कि वन कर्मियों की टीम को रेडियो कॉलर के जरिये गैंडे की लोकेशन दक्षिण सोनारीपुर जंगल से सटे गुलरा गांव के आस-पास मिली। कर्मियों की टीम गठित कर उसकी निगरानी के निर्देश दिए गए। बृहस्पतिवार को गैंडे की लोकेशन जंगल के अंदर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत गए किशोर पर बाघ ने किया हमला
गोला गोकर्णनाथ के रामनगर बीट के ग्राम सूरजपुर नब्बूपुरवा में वृहस्पतिवार की दोपहर बाघ ने किशोर आदर्श पुत्र सुरेश कुमार कश्यप पर हमला कर दिया। किशोर छप्पर बनाने के लिए फूस काटने गया था। साथियों ने हल्ला मचाया तो बाघ खेतों में भाग गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

बता दें कि दो दिन से घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर चंदपुरा में खेतों में लगातार बाघ दिखाई दे रहा है, जिसकी खबर बृहस्पतिवार को अमर उजाला में छपी, लेकिन वन विभाग के किसी अधिकारी ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। बीते मंगलवार की रात नब्बूपुरवा गांव में जयपाल के घर से वन्यजीव पालतू कुत्ता उठा ले गया वहां पर भी सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा। 

फॉरेस्टर कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर बताया कि कोशिर फूस काटने जंगल में गया था। जहां पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें