फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों में मिले गैंडों के पैरों के निशान, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 19 Oct 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के रमुआपुर से निकले हा​थियों के झुंड के खेत में मिले पगचिन्ह। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। धर्मापुर और पचपेड़ा गांव के पास रविवार सुबह खेतों में गैंडों के पैरों के निशान मिले हैं। इससे लोगों में दहशत है। हालांकि, ग्रामीणों ने पगमार्क हाथियों के बताए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना था कि वन रेंज मझगईं के रमुआपुर जंगल से शनिवार रात हाथियों के झुंड निकले थे, जो रामदास बाबा स्थान होते हुए गांव की तरफ गए। रविवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो वहां जंगली जानवरों के पैरों के निशान मिले। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ दिन पूर्व मझगई रेंज क्षेत्र के गांव बौधियाकलां के उत्तर दिशा में हाथियों का झुंड देखा गया था।
ग्रामीणों ने खतरे का एहसास करते हुए वन विभाग को सूचना दी है। वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, टीम भेजकर जांच की गई है। वे हाथियों के पैरों के निशान नहीं है। यह गैंडाें के निकलने के पगमार्क हैं। एहतियातन ग्रामीणों से रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। गांवों में माइकिंग के जरिये लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल, किसी भी प्रकार की जनहानि को नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें