फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बैंक की खिड़की काट रहे थे चोर होमगार्ड ने ललकारा तो भाग गए

Sun, 19 Oct 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इसी ​खिड़की को कटर से काट रहे थे चोर-संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। चोरों ने शनिवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा की खिड़की काटकर अंदर दाखिल होने का प्रयास किया। इस बीच पुलिसकर्मी गश्त करते हुए पहुंच गए। होमगार्ड ने ललकारा तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने कटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरक्षी लोकेंद्र यादव और होमगार्ड अनुज दीक्षित शनिवार रात गश्त पर थे। होमगार्ड ने बताया कि बैंक परिसर से मशीन चलने जैसी आवाज आई। इस पर जब उन्होंने टॉर्च की रोशनी डाली तो दो युवक उन्हें खिड़की काटते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे।

होमगार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए उनका पीछा किया। ऊंचाई से कूदते समय वह गिरकर घायल भी हो गए।

इसके बावजूद उन्होंने दोबारा उठकर पीछा किया, मगर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर ओझल हो गए।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मौके से कटर मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक विशाल कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम, स्थानीय ग्रामीणों व बैंक कर्मियों ने होमगार्ड की बहादुरी की सराहना की।
विज्ञापन


सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि जांच के लिए फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें