फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई वसंत पंचमी

Wed, 01 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
वसंत पंचमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन, मां सरस्वती का हुआ पूजन, बच्चों ने उड़ाई पतंग 
 जिले में बुधवार को वसंत पंचमी श्रद्धा से मनाई गई। स्कूलों, कॉलेजों में मां सरस्वती का हवन, पूजन हुआ। बच्चों ने पतंग उड़ाई। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर में पाटी पूजन भी हुआ। विद्या मंदिर में कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया।
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में सरस्वती मूर्ति स्थापना और हवन पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें विजय अग्रवाल, प्रबंधक डॉ.राकेश माथुर, रश्मि बाजपेई, उमेश मिश्रा, निरूपमा बाजपेई, उवधेश गुप्ता, राजेश दीक्षित प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई सहित छात्राएं मौजूद रहीं। महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक स्कूल में धूमधाम से वसंतोत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधक एसएस कंबोज आदि मौजूद रहे। सुआगाड़ा स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत का पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्रा ने शिक्षकों व छात्रों के साथ पूजन किया, जिसमें रामप्रकाश अवस्थी, रमेश चंद्र पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे। डॉ.हेडग़ेवार सरस्वती शिशु मंदिर में पाटी पूजन संस्कार कार्यक्रम हुआ, जिसमें अशोक दीक्षित, दीपिका त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, प्रभा दीक्षित, श्याम बल्लभ शुक्ल, कपिल श्रीवास्तव मौजूद रहे। सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में मां सरस्वती पूजन के बाद वेदमंत्रों के साथ 75 छात्रों को विद्यारंभ कराया गया। पूजन में ज्ञान स्वरूप शुक्ल, मंजू शुक्ला, रवींद्र नाथ तिवारी, जगन्नाथ भल्ला, हीरा सिंह मौजूद रहीं। एडम्स एकाडमी में मां सरस्वती पूजन के बाद पतंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रधानाचार्य शबाना नोमानी, अंजनी वर्मा ने हिस्सा लिया। ज्ञान स्थली एकेडमी में प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव ने पूजन किया। वहीं प्रतियोगिताओं में प्राइमरी वर्ग से मानसी वर्मा प्रथम, शुभम वर्मा द्वितीय, रीना वर्मा तृतीय और जूनियर वर्ग से अनुष्का भास्कर प्रथम, सर्वज्ञा अग्रवाल द्वितीय, प्रिया बंशवार तृतीय रहीं। भारतीय योग संस्थान के लोगों ने गुरु नानक इंटर कॉलेज में वसंत पर्व मनाया। संस्था के केपी त्रिपाठी ने कॉलेज स्टाफ व छात्रों को गायत्री मंत्र का उच्चारण कराते हुए ताड़ासन योग कराया, जिसमें मधु वर्मा, ममता अग्रवाल, सविता अग्रवाल, गोल्हा देवी रहे। चंद्र शेखर आजाद डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता देवेंद्र पाल, अखिलेश कुमार, मुकुल कुमार को पुरस्कृत किया गया, प्राचार्य बृज भूषण अवस्थी, कैलाश मिश्रा, दिनशे शर्मा, अनन्या मिश्रा, शिरा त्रिवेदी मौजूद रहीं। वीणा क्लासेज और ग्लोबल इंस्टीट्यूट ने मां सरस्वती  पूजन कर पर्व मनाया। लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, जिसमें शंशाक शर्मा, प्रीति, अनूप, प्रतिमा, सर्वेश पांडे रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंध समिति के ईश्वरदीन वर्मा, प्रधानाचार्य मोहनकुमार तायल, योगेंद्र गुप्ता ने शिक्षक व छात्रों के साथ हवन किया। सरस्वती शिशु मंदिर में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अनिल शारदा, गंगवार ने हवन किया। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, सरस्वती शिक्षा मंदिर, मां शारदे विद्या मंदिर सहित सभी स्कूलों में वसंत पर्व मनाया गया।
संसारपुर। पंचायत भवन में ग्राम प्रधान रामप्रसाद देवल, प्रदीप दीक्षित, जितेंद्र यादव, केपी मिश्र ने पूजन किया।
ममरी। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र वर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर सुंदरपुर में रामकुमार वर्मा ने शिक्षकों के साथ पूजन किया। पटेल शांति निकुंज इंटर कालेज परेली में वसंत पूजन हुआ।
पलियाकलां। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक, छात्रों ने पूजन किया। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में राजेश भारती ने पूजन किया, जिसमें राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, चंद्रशेखर, गोरखनाथ, भरत प्रसाद मौजूद रहे।
मोहम्मदी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुलशन भसीन ने पूजन किया। कक्षा आठ व नौ के छात्रों के बीच अंत्याक्षरी हुई, जिसमें कक्षा आठ के छात्र विजेता बने। अस्तल मंदिर के पुजारी पं. उर्मिलेश मिश्रा ने पाटी पूजन किया। प्रधानाचार्य राममणि मिश्र व छात्र, शिक्षक मौजूद रहे।
बांकेगंज। लोगों ने मंदिर और घरों में पूजन किया। युवक, युवतियों ने पीले वस्त्र पहने। बच्चों ने पतंग उड़ाकर उत्सव मनाया। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ।
खमरिया। गायत्री शक्तिपीठ पर यह पर्व श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक दिवस में रूप में मनाया गया। यज्ञशाला में हवन पूजन और तहरी भोज हुआ। मुसाफिर लाल भार्गव ने अपने पिता सीताराम व माता दुर्गा देवी की पुण्य स्मृति में श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक कक्ष निर्माण के लिए नींव पूजन किया। 
मितौली। केएसएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विवेक मिश्र, अनिल वर्मा, केके मिश्रा, सीबू गुप्ता, विवेक यादव, भानू तिवारी ने पूजन किया। तहसील में तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी ने मां सरस्वती को माला पहनाकर पर्व मनाया।
विज्ञापन

 
वसंत पंचमी पर लगा एक दिवसीय मेला 
भवानीगंज गांव में स्थित जिंदबाबा मजार पर वसंत पंचमी के दिन लगने वाले  एक दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने चादरपोशी  कर मनौती मानी। मजार पर लगने वाला एक दिवसीय मेला हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है। पंचायत भवन  में विशाल भंडारा हुआ। मेला व्यवस्था में पृथ्वीपाल, टिंगा गिरि,  रामदुलारे, छुन्नालाल, विजय पाठक, आयुष्मान त्रिपाठी, अमर  सिंह, सूरज शाह, मनोज कुमार लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें