फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और  शिवानी बनी सर्वोत्तम वक्ता 

Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमधाम से मना आर्यकन्या इंटर कॉलेज का 99 वां स्थापना दिवस 
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वाली छात्रों को मिला प्रशस्ति पत्र
 भगवान दीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज का 99वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकम पेश किए। इस मौके पर मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने ईश वंदना, स्वागत गीत सहित पंजाबी गिद्दा और एकांकी पेश की। इस दौरान हाईस्कूल की मेधावी छात्रा नीतू चौरसिया, गोल्डी वर्मा, नैंसी बाथम, पूनम कश्यप, आयुशी चौरसिया, हर्षिता गुप्ता व इंटर की शालू वर्मा, प्रिया शुक्ला, आंचल शुक्ला को मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दत्ता ट्रस्ट की ओर से आनंदी गुप्ता, स्वाति सिंह, आकांक्षा जायसवाल, अदीबा राजू, शाहिना को बालिका पुरस्कार, साहिबा परवीन, शिवानी वर्मा को सर्वोत्तम वक्ता, प्रीती को सर्वोत्तम गाइड, पूजा रस्तोगी को रेडक्रॉस, प्रियंका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, वंशिका गुप्ता को वादक और अनामिका व नीतू को सामाजिक कार्यकत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश मिश्रा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। इस दौरान कॉलेज स्टाफ सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन क्षमा टंडन ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें