शहर के सेंट डान बास्को कॉलेज में भूतपूर्व छात्रों की संस्था डान बास्को एलुमिनाई एसोसिएशन की वार्षिकसभा का आयोजन किया गया। यहां कार्यकारिणी का चुनाव हुआ तथा सेवानिवृत्त शिक्षिकाएं सम्मानित की गईं।
सभा के एजेंडे में हिंदी मीडियम के छात्रों के लिए मेडिकल कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना तैयार की गई। यहां वर्तमान कार्यकारिणी को दो वर्ष के लिए पुन: निर्वाचित किया गया। इसमें नवनीत सिंह अजमानी अध्यक्ष, अतुल मिश्रा,चंद्रशेखर सिंह उपाध्यक्ष, मधुर टंडन सचिव, आलोक अग्रवाल संयुक्त सचिव,अर्जित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर पुन: चुना गया। संस्था ने सेवा निवृत्त शिक्षिका एचएन सहगल, एवं ऊषा राठौर को 5100 नकद तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डान बास्को के फादर अलविन माथा और वरिष्ठ शिक्षिकाओं में आभा श्रीवास्तव, रीटा जूडा, नीलम साहनी, मनीक्षी सक्सेना, मंजू धवन, प्रिवंदा शर्मा, तथा एसोसिएशन के आशीष सिंह चौहान, अतिन गर्ग, अतिन महेंद्रा, विजेंद्र गुप्ता और नीरजकृष्ण सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।