पंचायत चुनाव के लिए चार चरणों में पड़े वोटों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। अव्यवस्थाओं के चलते जिले के 15 ब्लाकों में से कई ब्लाकों में निर्धारित समय से मतगणना शुरू नहीं हो पाई। इसके चलते परिणाम काफी से देर से मिलना शुरू हुए। दोपहर करीब 11.35 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम आना शुरू हो पाए। इसमें मितौली ब्लाक में लालाराम और लखीमपुर ब्लाक में 12.45 बजे दशरथ प्रसाद बीडीसी सदस्य विजयी घोषित किए गए। इसके बाद बीडीसी सदस्य के परिणाम आना शुरू हो गए, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रुझान जानने को उत्सुक रहे।
शाम सात बजे तक कई दिग्गज उतार चढ़ाव के बीच झूलते रहे।
बेहजम तृतीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पूर्वमंत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज शुरुआती दौर में पिछडने के बाद अपनी बढ़त बना ली। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल पाल के पुत्र पुनीत पाल मोंटी बांकेगंज ब्लाक में शुरुआती दौर में तो आगे रहे लेकिन तीन बजे के बाद पिछड़ना शुरू हो गए। सात बजे तक उनका अपने प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ना जारी रहा। उधर निघासन प्रथम से जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता शाम साढ़े छह बजे तक तीसरे स्थान पर चल रहे थे। निघासन द्वितीय से कुलदीप सिंह केडी पहले स्थान पर चल रहे थे। बेहजम की ब्लाक प्रमुख की ननद वीना सिंह ने भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्या सागर त्रिपाठी से अच्छी बढ़त बना ली है।
निघासन तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. बेनजीर उमर पछड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। लखीमपुर पंचम से वरुण कटियार ने अपने प्रतिद्वंदी कुलदीप चौरसिया से बढ़त बना ली है। पसगवां पंचम से नवाब कल्बे हसन की पुत्रबधू समर फातिमा अपने प्रतिद्वंदी से आगे हैं। पसगवां षष्टम से जसविंदर सिंह पहले स्थान पर चल रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों का रिजल्ट देर रात तक घोषित होने की संभावना है। इनके प्रमाणपत्र सोमवार को जिला मुख्यालय पर दिए जाएंगे। रात 10.30 बजे तक जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 567 सीटों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका था। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अभी तक एक भी परिणाम घोषित नहीं हो सका है। इस बीच परिणाम जानने के लिए मतगणना स्थल पर दिन भर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
अब तक घोषित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम
बांकेगंज
1. सुखिया देवी.........पहाडनगर प्रथम
2. सावित्री देवी..........ग्रंट नंबर 14
3. रेनू देवी...............तेंदुआ
4. रीता...................पहाड़नगर द्वितीय
5: वैभव शर्मा..........रामपुर ग्रंट प्रथम
6. विट्टी..................सलावतनगर
7. पूनम देवी............ग्रंट द्वितीय
8. शिवसरन.............असौआ/ महुरेना
9. सुरेंद्र..................सलावतनगर
10. सरिता वर्मा.........पुनर्भू ग्रंट
ईसानगर
1. राजकुमारी भार्गव..........खमरिया पंडित
2. संध्या देवी..................मड़वा
3. अब्दुल कलाम.............सिंगावर
4. जगमोहन जायसवाल.....खमरिया पंडित द्वितीय
5. कृष्ण कुमार................ईसानगर द्वितीय
6. अकील.....................लौकाही मल्लापुर
7. ज्ञानदेवी.....................कबिरहा प्रथम
8. महेश प्रसाद................दरिगापुर
9. पूनम........................हसनपुर कटौली प्रथम
10. सुशीला देवी..............रुद्रपुर
11. देवकली...................फिरोजाबाद
12. आरती देवी...............सिंगावर द्वितीय
13. छैल बिहारी...............कबिरहा द्वितीय
14. बालक राम...............लाखुन द्वितीय
15. लक्ष्मी देवी...............दरिगापुर द्वितीय
16. उत्तम कुमार..............ईसानगर तृतीय
17. साजन.....................लौकाही मल्लापुर द्वितीय
18. बृजेंद्र कुमार.............महेवा
19. यज्ञ कुमार................हसनपुर कटौली द्वितीय
20. अरुण......................ईसानगर द्वितीय
21. सुरेश कुमार...............बेलागढ़ी
22.सोने लाल..................मेड़हिया
23. विनोद कुमार.............खमरिया पंडित द्वितीय
24. सुनील कुमार.............जेठरा प्रथम
25. मुरुसुद्दीन..................ईसानगर पंचम
26. रमेश कुमार...............अकरौरा
27. रफीक......................हसनपुर कटौली
28. रमेश कुमार...............खड़वा मीतमऊ
29.पटवारी लाल..............बसरी
30. देवेंद्र कुमार..............जमदरी
31. प्रमोद कुमार.............मितौला
32. अर्चना देवी..............नारी बेहड़
33. सुनीता देवी..............मोहम्मदापुर
34. शिव प्यारी...............कैराती पुरवा
निर्विरोध
1. राजरानी....................लाखुन
2. जगमोहन..................समैसा
धौरहरा......
1. मोहन लाल...............जुगनूपुर
2. विमला....................वाली
3. लोकई.....................खरवहिया
4.अजला अंसारी...........महराजनगर प्रथम
5. चुन्नी देवी.................महराजनगर द्वितीय
6. नीलम देवी..............अमेठी
7. कृष्णा.....................मटेहनी प्रथम
8. शाबू......................मटेहनी द्वितीय
9. राम सहेली..............अदलीशपुर प्रथम
10 सावित्री.................अदलीशपुर द्वितीय
निर्विरोध....
1. वहीदा........................रसूलपुर प्रथम
2. वरुण सिंह..................रसूलपुर द्वितीय
बेहजम......
1. निसार अहमद.............अल्लीपुर प्रथम
2. राम किशोर................अटवा प्रथम
3. राधे श्याम..................खागी ओयल प्रथम
4. सुबोध कुमार..............किशनपुर
5. रिजवाना....................अछनिया
6. गुड्डी देवी...................ओयल देहात
7. श्रीपाल......................कैमा बुजुर्ग
8. मेवालाल...................अल्लीपुर
9. आदित्य कुमार.............करनपुर मोहय्या
10. सत्य प्रकाश..............खागी ओयल द्वितीय
निर्विरोध
1. महेश्वरी देवी..................बनिका
2. अनिल कुमार वर्मा..........लखहा
3. अनूप कुमार..................कैमा खुर्द
4. श्रीप्रकाश......................देउरी
5. अनिल कुमार वर्मा..........खरगापुर द्वितीय
6. महेश्वरी देवी.................बेहजम घ्रथम
7. अनामिका देवी..............बेहजम द्वितीय
नकहा........
1. मेवालाल....................जमुनिहा
2. सीमा........................खालीपुर
3. विमलेश....................रेहरिया
4. रियासत.....................अशोगापुर
5. विमला देवी...............अशोगापुर द्वितीय
6. देशराज......................बड़ागांव
7. अफरोज जहां..............पनगी कलां
8. रहमत अली................पनगी कलां द्वितीय
9. इरफान......................जमुनिया प्रथम
10. शिव प्रसाद...............जमुनिया तृतीय
11. मैसर जहां.................बड़ा गांव (16)
12. तौफीक....................बड़ा गांव (18)
13. शिवराम...................बड़ा गांव (19)
14. राधा देवी.................अंबरसोत
15. ननकी देवी...............कोरैया
16. मोहम्मद आलम.........शीतलपुर
17. राजेंद्र कुमार...............सल्लापुर
18. खातून......................अटकोहना प्रथम
19. कुसुमा देवी...............पटना द्वितीय
20. शिवदेवी...................उमरिया
21. विभा देवी.................महोला
22. संगीता देवी...............सकेथू प्रथम
23. मुकेश कुमार.............भोजपुर
24. महंगे लाल..............पचकोरवा
मोहम्मदी
साहबगंज..............अमरजीत सिंह
साहबगंज ग्रंट.........फौजी
पिपरिया कप्तान.......तरन्नुम
उम्मरपुर...............आहद खां
मोहम्मदी सरांय.......लल्लू खां
नयागांव................विवेक कुमार
कुंवरपुर.................रिंकी देवी
खंदौरा..................रघुवंश कुमार
मुर्तजाअली नगर......रजनीश
गुलौली.................रामू
हरिहरपुर...............गीता देवी
टेगुमखुर्रम नगर........सुखपाल,
भानुपुर वनवारी........हरीशंकर
असौवा..................राजरानी
जैती......................किरन देवी
मोहम्मदपुुर दीना.......अजमतुल्ला
बौंआ....................सावित्री देवी
बिचपरी.................जगरानी
फरेंदा....................राजेंद्र प्रसाद
सिसौरा.................रामप्रसाद शुक्ला
पसगवां
ओदरहा.................रेशमा देवी
खकरा प्रथम...........रामकली यादव
खकरा द्वितीय.........पुष्पा देवी
खूटी खुर्द...........कमला देवी
ककराही.............कन्यावती
काशीपुर..............विनोद
भोगीपुरमनी.........सरोजपाल
अजबापुर.............सरोज कुशवाहा
जसमढ़ी...............गीता देवी
ढढेल..................अजीव सिंह
पसगवां प्रथम.......मो. उमर
कसरावल............आशीष कुमार
कल्लुआ प्रथम........नसीमन
कल्लुआ द्वितीय.......सोनी देवी
कोटा...................जकील अहमद
इब्राहीमपुर प्रथम.....तौकील खां