फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाए पेंशन व सुविधाओं से जुड़े मुद्दे

Wed, 04 Feb 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक बुधवार को जिला कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री नरेश चंद्र वर्मा ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की। बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं लिखित रूप में रखीं, ताकि उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा सकें। डॉ. सुशीला सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, राम बहादुर मित्रा, केपी त्रिपाठी, रघुनंदन झा, विजय कुमार मिश्रा, बालक राम मौर्य और राम टहल वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित कुमार राय की उपस्थिति में फरवरी में जन्मे पदाधिकारियों और सदस्यों का जन्ममाह मनाया गया। उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। अंत में केपी त्रिपाठी की दिवंगत पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें