फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खुदरा कृषि व्यापारी एसोसिएशन ने निकाला पैदल मार्च

Sat, 28 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पैदल मार्च करते खुदरा क़ृषि व्यापारी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मैगलगंज। खाद की कालाबाजारी, थोक विक्रेताओं व खुदरा व्यापारियों के शोषण के विरोध में शनिवार को कस्बे में खुदरा कृषि व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि क्षेत्र में यूरिया और अन्य खादों की कालाबाजारी जोरों पर है। इससे आम किसान और खुदरा व्यापारी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। थोक व्यापारी मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं। इससे खुदरा स्तर पर व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।
मार्च के अंत में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसमें खाद के थोक रेट निर्धारित किए जाने, कालाबाजारी पर रोक लगाने और खुदरा व्यापारियों के उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द उचित कार्रवाई नहीं करेगा, तो एसोसिएशन को मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर व्यापारियों ने प्रशासन से पारदर्शी प्रणाली अपनाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें