फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर पाबंदी से बढ़ीं दुश्वारियां

Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)/गौरीफंटा।
दुधवा पार्क प्रशासन आदेश के चलते दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर से डिगनिया तिराहे तक करीब 19 किलोमीटर तक जंगल मार्ग पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों का आवागान बंद होने से नेपाली तथा बाऐर्डर के नागरिकों की दिक्कतें बढ़ गई हैो।
पार्क प्रशासन ने दुधवा-गौरीफंटा मार्ग को बंद कर दिया। दूसरी तरफ पार्क अंतर्गत डिगनिया वाया चंदन चौकी करीब 15 किलोमीटर जंगल क्षेत्र तथा भीरा से मैलानी करीब 12 किलोमीटर मार्ग भी पार्क के अंतर्गत आता है, इसे खोल रखा है। इसको देखते हुए उक्त मार्ग को भी खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन


दुधवा पार्क क्षेत्र में वन्य जीव की बाहुल्यता की दृष्टि से अतिसंवेदनशील माने जाने वाले पार्क क्षेत्र दुधवा- गौरीफंटा मार्ग पर रात्रि में गुजरने वाले वाहनों से जानवरों के मरने की आशंका को लेकर दुधवा उपनिदेशक जगदीश आर ने दुधवा बैरियर से डिगनिया तिराहे तक करीब 19 किलोमीटर तक उक्त मार्ग को रात्रिकालीन वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद वाहनों का पूर्ण रूप से आवागमन बंद है। हालांकि दूसरी तरफ दुधवा पार्क अंतर्गत पड़ने वाले गौरीफंटा/डिगनिया तिराहे से चंदनचौकी होकर और उधर पलिया से गौरीफंटा जाने वाले वाहनों को दुधवा बैरियर से घूमकर वाया चंदनचौकी होकर खुला है। इस मार्ग पर करीब 20 किलोमीटर अधिक दूरी है।
विज्ञापन

नेपाली नागरिकों का कहना है कि उक्त समय में शाम छह बजे की बजाय आठ बजे होता तो ठीक रहता। क्योंकि बाॅर्डर भी आठ बजे से बंद होता है। तो इतनी इतनी परेशानी न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें