फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महीनों से बंद पेंशनर्स भवन का विश्राम कक्ष, पेंशनर्स नाराज

Wed, 07 Oct 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सामूहिक चर्चा करते हुए पेंशनर्स कल्याण संस्था के पदा​​धिकारी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला शाखा की बैठक बुधवार को कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन में अध्यक्ष डॉ. ओपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में विश्राम कक्ष महीनों से बंद होने पर पेंशनर्स ने नाराजगी जताई। सदस्यों के मुताबिक, कक्ष में परीक्षा संबंधी कागजात रखकर उसे डबल लॉक किया गया है।
सदस्यों ने बताया कि कक्ष लंबे समय से बंद होने से पेंशनर्स उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। मामले की जानकारी डीएम को पहले भी दी जा चुकी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक बार फिर डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और कक्ष खाली होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

महामंत्री नरेश चंद्र वर्मा ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। सितंबर और अक्तूबर में जन्मदिन वाले सदस्यों को बधाई दी गई। नए सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान डॉ. सुशीला सिंह, संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, महताब अली, आसाराम वर्मा, बालकराम मौर्य, गोवर्धन लाल राणा, राम गुलाम मिश्रा, मोहम्मद खालिद, अरविंद कुमार वर्मा और राम टहल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें