फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार दिन से पानी के लिए तरस रहे अजीतनगर के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया देहात ग्राम पंचायत के मजरा अजीतनगर के बाशिदें चार दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति सोमवार से बंद है। ऐसे में ग्रामीण घरों में लगे नलों का आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मजरा अजीतनगर में पटिहन मार्ग से संपूर्णानगर जाने वाले रास्ते पर पानी की टंकी लगी है। इस टंकी से करीब दो से तीन हजार लोगों को पानी मिलता है। बीते चार दिनों से बिना बताए ही आपूर्ति बाधित कर दी गई। ग्रामीणों ने जब जिम्मेदार कर्मचारियों से पूछा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें