फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फसल बचाने के लिए भालू बनकर बंदरों को डरा रहे किसान

विज्ञापन
सत्यप्रकाश राज
विज्ञापन
धौरहरा। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों को भगाने के लिए किसानों को भालू बनना पड़ रहा है। गन्ना, गेहूं, मिर्ची, आलू, केला आदि सभी प्रकार की फसलों को क्षेत्र में बंदर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान भालू का वेष बनाकर खेत में जाते हैं, तो बंदर भाग जाते हैं।
विज्ञापन


धौरहरा क्षेत्र में इन दिनों बंदरों से फसलों की सुरक्षा करना किसानों के लिए चुनौती बना है। बंदरों को भगाने के लिए किसान कभी लंगूर, बाघ तो कभी भालू का वेष बनाकर खेत में खड़े होते हैं।
हालांकि, ये प्रयास कुछ हद तक ही कारगर हो रहे हैं। बंदर फिर भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग इन बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन

गाइड लाइन की बात कहकर ग्राम पंचायत और नगर पंचायत पर बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी डाल रहा है। सवाल यह है कि बंदरों को पकड़ने के लिए ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के पास कोई प्रशिक्षित टीम है भी या नहीं।

सत्यप्रकाश राज

सत्यप्रकाश राज

सत्यप्रकाश राज

सत्यप्रकाश राज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें