लखीमपुर खीरी। गोंडा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का मंगलवार को समापन हुआ। अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन पदाधिकारियों के दायित्वों का फेरबदल किया गया।
इसमें लखीमपुर के जिला संयोजक अजय पांडे को विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। तनिष्का तिवारी को जिला संयोजक बनाया गया है। अजय पांडे ने बताया कि लखीमपुर विभाग में अभिनव सिंह को विभाग संगठन मंत्री, धीरज श्रीवास्तव को जिला प्रमुख और अंचल चौरसिया को विभाग छात्रा संयोजक बनाया गया है। उन्होंने नियुक्तियों को परिषद के कार्य विस्तार, संगठन मजबूती और छात्रहित के मुद्दों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण बताया। संवाद
अजय पांडे। - फोटो : अग्निशमन व आपात काल सेवा कार्यालय
अजय पांडे। - फोटो : अग्निशमन व आपात काल सेवा कार्यालय